फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बेटी की मौत, पिता घायल

Wed, 29 Jun 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी के दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खरखड़ा कट के निकट तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव गोकलगढ़ निवासी सुशील अपनी बेटी रजनी (14)को बाइक पर लेकर रेवाड़ी की तरफ आ रहा था। अभी वह खरखड़ा कट के पास ही पहुंचा था कि पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने मामले की जानकारी कंट्रोल रूम पर दी। मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने रजनी को मृत घोषित कर दिया, वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। धारूहेड़ा थाना प्रभारी अमन बेनीवाल ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें