फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने घर में चोरों ने किया हाथ साफ

Fri, 04 Dec 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
सूने घर में चोरों ने सेंध लगा दी और लाखों रुपये का माल लेकर रफूचक्कर हो गए। गृहस्वामी जब घर पहुंचा तो उसे मकान का ताला टूटा मिला। अंदर छानबीन करने पर उसे जेवर व नगदी गायब मिली। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है। शहर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी श्यामाचरण गुरुवार की रात अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में
विज्ञापन


शामिल होने गया था। तभी सूना पाकर चोरों ने उसके घर में सेंध लगा दी। चोर उसकेे घर से सोने की जंजीर, मंगलसूत्र, बाला, अंगूठा व दस हजार रुपये नगदी समेत करीब दो लाख रुपये का माल लेकर रफूचक्कर हो गए। देर रात जब श्यामाचरण

वापस लौटे तो उन्हें घर का ताला टूटा मिला। कमरे में जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी, पर कोतवाली पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें