फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन में मौरंग घाट पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Mon, 02 Apr 2018 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

बंधौली घाट से मौरंग उठाने का ठेका राजस्थान की कंपनी ने लिया है। घाट कुछ दिन पहले ही शुरू हुआ है। ट्रकों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक चरखारी के भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत के चाचा आटा थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हौरी निवासी गिरजाचरण राजपूत रविवार रात कुछ साथियों के साथ घाट जाने वाले रास्ते पर असलहे लेकर खड़े हो गए और मौरंग लदे ट्रकों के चालकों से रंगदारी मांगने लगे। ट्रक चालकों ने इसकी शिकायत ठेकेदार से की तो राजस्थान के थाना खेवड़ी के रामपुरा निवासी ठेकेदार सुभाष सिंह साथियों के साथ आ गए।

विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को बताया कि विधायक के चाचा का कहना था कि रास्ते की जमीन उन्होंने ली है और इस रास्ते से ट्रक निकालना है तो प्र्रति ट्रक एक हजार रुपये देना होगा। ठेकेदार ने जमीन अपनी बताकर रुपये देने से इनकार किया तो गिरजाचरण और उनके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सोमवार सुबह ठेकेदार सुभाष सिंह ने गिरजाचरण राजपूत, उनके साथी रामकिशोर पुत्र शिवप्रसाद निवासी बम्हौरी, सुरेंद्र सिंह यादव पुत्र अशोक यादव निवासी डकोर और जीतू राजपूत निवासी बम्हौरी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। दूसरे पक्ष का आरोप है कि ठेकेदार के लोगों ने गोलियां चलाईं, पर अभी तक दूसरे पक्ष ने रिपोर्ट नहीं दर्ज कर्राई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें