फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत

Mon, 10 Oct 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
पंचायतनामा भरती कोतवाली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम तीतराख लीलपुर में रविवार देर रात एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसे लेकर गांव में चर्चा रही। गांव के चौकीदार की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण सामने आएगा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तीतराखलीलपुर निवासी
विज्ञापन


छोटेलाल वर्मा (85) पुत्र स्वरूप वर्मा की रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी सूचना गांव के चौकीदार ने कोतवाल मनवीर सिंह को दी। इस पर कोतवाल मनवीर सिंह, एसआई जयवीर सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। सीओ एके शुक्ल भी बाद में मौके पर पहुंच गये थे। वहां ग्रामीणों में इस बात की चर्चा रही कि वृद्ध की

हत्या की गई है। शक की सुई परिजनों पर ही घूम रही है। मृतक के पास दो बीघे जमीन थी जिसका बैनामा उसके बेटे लक्ष्मी नारायण ने अपने बेटे के नाम करा दिया था। इसे लेकर
विज्ञापन


लक्ष्मीनारायण के अन्य चार भाइयों ने मुकदमा भी न्यायालय में दायर किया हुआ था। जमीन की लिखा पढ़ी को लेकर गांव में पहले भी पंचायत हो चुकी है। पुलिस ने चौकीदार की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें