फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूक बधिर से रेप, आरोपी को लोगों ने दबोचा

Thu, 22 Sep 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
रेप पीड़िता ने खून से मुख्यमंत्री को लिखा पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन। शौच के लिए गई मूक बधिर महिला के साथ मोहल्ले के ही युवक ने दुष्कर्म कर दिया। देख लेने पर मोहल्लेवालों ने युवक की पिटाई कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को जेल भेजा।   कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी ने पुलिस को बताया कि उसका रिश्तेदार उसके घर ही रहता है। उसकी पत्नी मूक बधिर है। गुरुवार को सुबह लगभग छह बजे उसके रिश्तेदार की पत्नी शौच के लिए छिंगा के बाड़े के पास गई थी। मोहल्ले का ही इरशाद उर्फ  मिच्चू घात लगाए बैठा था।
विज्ञापन


जैसे ही उसकी महिला शौच क्रिया के लिए पहुंची। इरशाद उर्फ  मिच्चू ने उसे पकड़ लिया। उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। वहां से बाहर निकलते हुए मोहल्ले के लोगों ने उसे देख लिया और पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई। उसके खिलाफ  संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर युवक को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें