फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन कॉल डिटेल ने खोला राज

Thu, 22 Sep 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी और व्यापारी अरुण कबाड़ी करीब 49 मिनट तक घटना के दौरान पेद्दा गांव में मौजूद थे। दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच में यह बात सामने आई है।
विज्ञापन


इसके अलावा घटना के दौरान बनी वीडियो क्लीपिंग में केवल ऐश्वर्य चौधरी की ही गांव में मौजूदगी है। यह क्लीपिंग पुलिस के आला अफसरों के पास मौजूद है। इस क्लीपिंग के साथ दोनों के फोन की कॉल डिटेल को अफसर बड़ा सबूत मान रहे हैं। भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी, व्यापारी अरुण कबाड़ी और उनका प्राइवेट गनर का नाम  पेद्दा केस में आने से जिले  की राजनीति गरमाई हुई है। ऐश्वर्य चौधरी को लेकर भाजपा का एक खेमा व अधिवक्ता लामंबद हो गए हैं। वकीलों ने आंदोलन भी शुरू कर दिया र्है। पुलिस अफसरों के मुताबिक अरुण कबाड़ी और भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी का नाम पेद्दा की घटना में बेवजह नहीं आया है। दोनों 16 सितंबर को घटना के दौरान सुबह आठ बजकर पांच मिनट से 8.50 मिनट तक पेद्दा गांव में रहे हैं। दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल से उनकी लोकेशन गांव में पाई गई है। एसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक ऐश्वर्य चौधरी और अरुण कबाड़ी घटना के दिन पूरे 49 मिनट तक पेद्दा गांव में रहे हैं। काल डिटेल से यह पता चला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें