फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की मौत से आहत पिता ने लगाई फांसी, भर्ती

Sun, 19 Jun 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
डेमो पिक: आत्म हत्या
विज्ञापन
आग से झुलसी किशोरी की उपचार के दौरान हुई मौत से आहत पिता ने फांसी लगा कर जान देने की कोशिश की। परिजन उसे फंदे से उतार कर जिला अस्पताल ले गए जहां से डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। चुर्खी थाना के गांव मुसमरिया निवासी सुरेश कुमार की बेटी भारती शनिवार को घर में खाना बनाते समय झुलस गई थी। उसे गंभीर हालत में उसने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया था। परिजन उसे झांसी ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव को घर ले गए और उसका अंतिम संस्कार कर

दिया। उधर, बेटी की मौत से दुखी सुरेश गुमसुम हो गया। रविवार को सुरेश अपने कमरे में गया और पंखे के हुक में फांसी का फंदा बना कर लटक गया। परिजनों व रिश्तेदाराें ने उसे देख लिया और तुरंत नीचे उतारा लेकिन तब तक वह अचेत हो चुका था। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों के रेफर करने पर परिजन उसे लेकर झांसी रवाना हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें