फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से कार सवार युवक की मौत

Sun, 19 Jun 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ-फैजाबाद हाईवे पर रविवार को ट्रक को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें से एक की मौत हो गई। जबकि सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर होने के बाद कार चालक को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेजा गया है। 
विज्ञापन


पटरंगा थाना क्षेत्र में हाईवे चौकी क्षेत्र के जरायल कला गांव के पास रविवार को लखनऊ की तरफ  से आ रही कार एक ट्रक को ओवरटेक करते वक्त अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी।

इससे कार घसीटती हुई दूसरी पटरी पर पहुंच गई। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस मंगाकर सीएचसी भेजा। 
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय मोहन ने बताया कि दोनों युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इस बारे में पुलिस जब कुछ नहीं बता सकी तो कार में मिले कुछ कागजातों पर छपे मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया।

फोन रिसीव करने वाले ने अपना नाम सुनील त्रिपाठी बताया। उससे जब हादसे के बारे में पूछा गया तो बताया कि कार सवार आकाश यादव (21) पुत्र बृजेश यादव निवासी गोमती नगर लखनऊ एक प्राइवेट फर्म में सेल्स का काम करते हैं। रविवार को वह कार से चालक मो. अहमद (23) के साथ गोरखपुर जा रहे थे।

सुनील ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर जब वो लोग फैजाबाद पहुंचे, तब तक आकाश की मौत हो चुकी थी और कार चालक को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। इस बाबत चौकी प्रभारी सुधांशु रंजन नेे बताया कि वीआईपी ड्यूटी में गए थे। लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त कार को देखा। एसआई का कहना है कि मामले में जानकारी करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें