फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर पीटा, सोने की चेन लूटी

Thu, 26 Nov 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में हमलावरों ने एक युवक को कथित तौर पर मारपीट कर बंधक बना लिया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक की सोने की जंजीर व अंगूठी लूट ली। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को छुड़ाया। पीड़ित ने पुलिस में मारपीट कर बंधक बनाने व लूटपाट करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गोहन थाना क्षेत्र के गांव बदनपुरा निवासी लल्लू तिवारी ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की सुबह आठ बजे वह गांव में काम से जा रहा था। तभी गांव के दबंग आजम ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे अपने आधा दर्जन साथियों के साथ रोक लिया और मारपीट कर एक घर में कैद कर उससे सोने की चेन, एक अंगूठी लूट ली। युवक के बंधक बनाने की

जानकारी जब परिजनों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर लल्लू को मुक्त कराया। गांव पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग निकले, पुलिस ने आजम व उसके छह अज्ञात साथियों के खिलाफ मारपीट व लूटपाट की धाराओं में रिपोर्ट
विज्ञापन


दर्जकर ली है। थानाध्यक्ष गोहन बृजनेश यादव ने बताया कि मामला आपसी मारपीट का है। जांच के दौरान लूटपाट व बंधक बनाने की कोई बात नहीं आ रही है। आरोपी फरार है तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें