फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपति को लूटा

Fri, 28 Oct 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
जिले में बाइक सवार लुटेराें का गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया। शुक्रवार को दिन दहाड़े तीन सशस्त्र लुटराें ने औरैया जा रहे दंपति को ओवरटेक कर रोक लिया और तमंचे के बल पर उनसे दो सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, कान के बाले व दो मोबाइल, छह हजार रुपये नकद लूटकर माधौगढ़ की ओर भाग गए। पीड़ित दंपति थाने पहुंचें और आपबीती बताई। पुलिस ने
विज्ञापन


आसपास के थानाें को सूचना देकर निरीक्षण किया। पुलिस ने संदिग्धाें की तलाश की बात कही है।  रेढ़र थाना के गांव छिरिया निवासी राजवीर सोलंकी शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे अपनी पत्नी आराधना के साथ बाइक से औरैया जा रहे थे। जब उनकी बाइक माधौगढ़ थाना क्षेत्र गंाव चितौरा के पास पहुंची तो वहां पल्सर बाइक सवार तीन सशस्त्र लुटेरों ने

ओवरटेक कर दंपति को रोक लिया। लुटेरों ने तमंचे के बल पर महिला के गले में पड़ा सोने का मंगल सूत्र, चेन, कान के बाले व पति की सोने की चेन व चार सोने की अंगूठी, दो मोबाइल व छह हजार रुपये नकद लूट लिए। बदमाश धमकी देकर माधौगढ़ की ओर भाग निकले। पीड़ित दंपति थाना पहुंचे और लूट की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने आसपास
विज्ञापन


के थानाें को सूचना देकर बदमाशाें की घेराबंदी की लेकिन वह भाग गए। पुलिस संदिग्धाें की तलाश की बात कह रही है। बतातेे चलें कि अभी दो दिन पहले ही कुठौंद निवासी सराफ अनुज से भी बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशाें ने ढाई लाख के गहने लूट लिए थे। पुलिस उसका भी खुलासा नहीं कर पाई है।

कौन है गिरोह का मास्टर माइंड
जिस तरह से गिरोह लूट की वारदाताें को अंजाम दे रहा है उससे तय है कि गिरोह पेशेवर है। यह गिरोह पहले भी कई लूटें कर चुका है। इसके अलावा इसमें स्थानीय लुटेरे भी हैं जो वारदात के बाद गांव में छिपकर पुलिस की पकड़ से बच निकलते हैं। जिस तरह से यह गिरोह वारदात को अंजाम दे रहा है, उससे तय है कि इसमें शामिल लुटेरे माधौगढ़ थाने के ही किसी गांव  के रहने वाले हैं।

पहले भी ऐसे ही हुई वारदातें
करीब दो साल पहले एक लुटेराें का गिरोह पुलिस ने पकड़ा था। वह औरैया से यहां आकर वारदाताें को अंजाम देता था। गिरोह के सदस्य बाइक से निकलते और जहां भी महिला या दंपति सुनसान में मिलते थे, लूट लेते थे। यह गिरोह कई किलोमीटर का बाइक से सफर कर वारदात को अंजाम देता था। अगर पुलिस अपना पुराना रिकार्ड खंगाले तो इन लुटेराें को पकड़ने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें