फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर जले खड़े ट्रक से टकराई बाइक, एक की मौत

Sun, 29 Apr 2018 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
हादसे - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र ग्राम उदनपुर निवासी मानसिंह कुशवाहा (45) पुत्र दशई शनिवार शाम पत्नी शिवकली (41) को साथ लेकर बाइक से सुजानपुर गांव एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहां शादी से वह देर रात वापस अपने गांव आ रहा था। वह जैसे ही बवीना गांव के पास पहुंचा तो शनिवार को आग से जला ट्रक सड़क के बीचों बीच खड़ा था। बाइक की रफ्तार तेज होने के चलते मान सिंह का ध्यान ट्रक पर नहीं गया। वह जब ट्रक के पास पहुंचा तो हड़बड़ा गया, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई।

विज्ञापन


इससे पहले की वह बाइक को काबू कर पाता बाइक सीधा ट्रक से जाकर टकरा गई, जिससे मानसिंह व शिवकली गंभीर रूप से घायल होकर गिर पडे। इसी बीच वहां से निकल रहे राहगीरों ने जब उन्हें दर्द से तड़पते हुए सड़क पर पड़ा देखा तो वह दौड़कर उनके पास पहुुंचे। हेलमेट न लगाए होने से मानसिंह के सिर में गहरी चोटें आईं थीं। राहगीरों ने सूचना देकर एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस से आनन फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मानसिंह ने दम तोड़ दिया।

वहीं चिकित्सक ने शिवकली की हालत गंभीर देखते हुए हमीरपुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर भी शिवकली को कानपुर हैलट भेज दिया गया। उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। उधर जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दोनों की शिनाख्त करने में काफी परेशान होना पड़ा।  
विज्ञापन


पुलिस की लापरवाही से हुआ हादसा
शनिवार की सुबह तड़के एक ट्रक की बीम टूटने से उसका डीजल टैंक फट गया था, जिससे ट्रक में भीषण आग लग गई थी। देखते ही देखते आग से ट्रक पूरी तरह ध्वस्त हो गया था। आग बुझने के बाद भी पुलिस ने ट्रक को सड़क से हटवाने की जहमत नहीं उठाई, उसे जली हुई हालत में सड़क के बीचों बीच खड़ा रहा, जोकि इस बाइक सवार दंपति के लिए काल साबित हो गया।  

 दंपति के साथ हुई लूट
सड़क हादसे में घायल होने के बाद मानसिंह और उसकी पत्नी शिवकली को अमानवता का सामना करना पड़ा। घटना स्थल से अस्पताल के बीच उसके साथ हुई। परिजन जब सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने बताया कि मानसिंह का मोबाइल व शिवकली के पहने जेवर मंगलसूत्र, झुमकी उसके पास नहीं मिले। उन्होंने कहा कि किसी ने उनकी घायलावस्था का फायदा उठाकर सामान लूट लिया। अब सामान घटना स्थल पर लूटा गया या फिर अस्पताल से पार हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें