फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी ने लेखपाल को तहसील परिसर में पीटा

Sat, 14 Nov 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील परिसर माधौगढ़ में सरकारी कार्य कर रहे लेखपाल पर एक बीडीसी ने वोट बढ़वाने का दबाव बनाया। जब लेखपाल ने गलत तरीके से वोट बढ़ाने से मना किया तो बीडीसी ने अपने साथियों के साथ लेखपाल को भरी तहसील में पीट दिया। पीड़ित लेखपाल थाने पहुंचा और हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


माधौगढ़ तहसील के गांव सिलउवा के लेखपाल श्याम नारायन श्रीवास्तव ने माधौगढ़ थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे वह तहसील परिसर माधौगढ़ में वोट लिस्ट में संशोधन कार्य कर रहा था। तभी कुंअरपुरा निवासी हाकिम सिंह, अर्जुन सिंह, विनोद सिंह, लाखन सिंह अपने बीडीसी साथी जितेंद्र सिंह निवासी सिलउवा व वीरेंद्र निवासी

बिरिया के साथ आए और फर्जी तरीके से वोट बढ़ाने का दबाव बनाया। जब उसने वोट बढ़ाने से इंकार कर दिया तो हमलावरों ने तहसील परिसर में ही लेखपाल की मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान लेखपालों ने सरकारी कागजात फोड़ डाले। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। तहसील परिसर मेें मौजूद अन्य लेखपालों ने पीड़ित लेखपाल को बचाया। थानाध्यक्ष वीपी चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें