फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनवर्षा चिटफंड कंपनी का सरगना गिरफ्तार

Thu, 24 Aug 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
कार्यालय पर खुलासा करते एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई। धनवर्षा फाइनेंस कंपनी जैविक खाद चिटफंड कंपनी के जरिये करीब 200 लोगों को 80 लाख रुपये भागे कंपनी संचालक को मंगलवार शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शहर के रामनगर निवासी भगवानदास ने पिछले साल उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कंपनी संचालक के पास से पुलिस ने कई बैंक की चेकबुक, पैनकार्ड, पेनड्राइव सहित अन्य कागजात बरामद किए हैं।
विज्ञापन

शहर के अंबेडकर चौराहे पर दिसंबर 2012 में धनवर्षा फाइनेंस कंपनी जैविक खाद के नाम से चिटफंड कंपनी खोली गई थी। कुछ ही दिनों में इस कंपनी ने जिले में अपनी एजेंटों का जाल फैला दिया। ज्यादा लाभ का लालच देकर कंपनी के एजेंटों ने लोगों का करीब 80 लाख रुपया जमा करा लिया। मार्च 2016 में कंपनी संचालक रातों रात कार्यालय का सामान लेकर भाग गया। शहर के मोहल्ला रामनगर निवासी भगवानदास पुत्र धनीराम ने भी कंपनी में पैसा जमा किया था। कंपनी के भागने पर भगवानदास ने कंपनी संचालक राजेंद्र कुमार वर्मा पुत्र स्व. देवीदास निवासी जोल्हूपुर कालपी के खिलाफ  रिपोर्ट कराई थी। एसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने राजेंद्र को रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से चार बैंकों की चेकबुक, दो पैनकार्ड, दो वोटरआईडी, आधार कार्ड, पेनड्राइव और अन्य कागजात बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि आरोपी राजेंद्र कई कंपनियां बनाकर लोगों को लाखों की चपत लगा चुका है। वह एक एनजीओ व चिटफंड कंपनी के जरिये लोगों का रुपया लेकर भागने की फिराक में था। धनवर्षा कंपनी बनाकर उसने करीब 200 लोगों चपत लगाई है। बरामद कागजात और पेनड्राइव से राजेंद्र के अन्य कारनामों की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें