फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा फैक्ट्री समेत दो गिरफ्तार

Thu, 20 Oct 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
पकडे़ गए असलहों को दिखाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वाट टीम व जालौन कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर जिले में अवैध असलहाें की तस्करी के  दो आरोपियाें को गिरफ्तार कर उनसे दो पिस्टल, पांच तमंचे, एक रिवाल्वर व भारी तादाद में असलहे बरामद कर बड़ा खुलासा किया है। पकड़े गए आरोपियाें ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर अवैध असलहाें की मांग बढ़ी है। एसपी डा. राकेश
विज्ञापन


कुमार ने स्थानीय पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता में बताया कि स्वाट टीम प्रभारी अरुण तिवारी को सूचना मिली कि  जिले में झांसी के रास्ते एमपी से अवैध हथियाराें की तस्करी की जा रही है। इस पर उन्हाेंने मामले को उनके संज्ञान में लाकर सुरागकसी की तो पता चला कि  कोंच क्षेत्र से अवैध असलहाें की तस्करी हो रही है। इस पर उनके साथ

जालौन कोतवाली में तैनात दरोगा राजेंद्र सिंह को लगाया। पुलिस को जानकारी हुई कि काेंच कोतवाली के गांव व्यासपुरा में अवैध असलहा फैक्ट्री चल रही है। इस पर स्वाट टीम व जालौन कोतवाली पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत बुधवार की देर रात करीब एक बजे व्यासपुरा गांव में छापा मारकर नदी किनारे अवैध असलहे बना रहे रतीराम अहिरवार निवासी
विज्ञापन


व्यासपुरा व डब्लू अहिरवार निवासी महंत नगर काेंच को रंगे हाथाें पकड़ लिया। पुलिस ने वहां से दो 32 बोर की पिस्टल, पांच 315 बोर के तमंचे, एक 32 बोर रिवाल्वर व करीब दो दर्जन विभिन्न बोर के कारतूस बरामद किए। पूछताछ में दोनाें आरोपियाें ने बताया कि वे एमपी के बुरहानपुर खंडवा से यह पिस्टल तस्करी कर लाते हैं। पुलिस ने

आरोपियाें के खिलाफ अवैध असलहा फैक्ट्री चलाने व हथियारों की तस्करी की रिपोर्ट दर्जकर ली। एसपी की मौजूदगी में आरोपियाें ने बताया कि विधान सभा चुनाव को लेकर जिले में अवैध असलहाें की मांग बढ़ी है। एसपी ने टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की बात कही। इस दौरान एएसपी शकील अहमद, सीओ जालौन आदि मौजूद रहे।

20 से 25 हजार रुपये में बिकती है पिस्टल
उरई। पुलिस द्वारा पकडे़ गए असलहों के सौदागराें ने एसपी की मौजूदगी में बताया कि उनकी एक  पिस्टल 20 से 25 हजार रुपये में बिकती है। नए युवक व अपराधियाें की पहली पसंद है यह पिस्टल। उन्हाेंने बताया कि अब तक वर्ष 1996 से लेकर अब तक बड़ी तादादमें असलहा बनाकर तस्करी कर चुके हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें