फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमालपुर में एक और चोरी

Fri, 05 May 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
कुठौंद थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर में चोरों ने फिर धावा बोला। इस बार चोर छत के रास्ते किसान के घर घुसे और करीब पांच लाख का माल ले गए। शुक्रवार को सुबह जब किसान के घरवालों की आंख खुली तो सामान बिखरा देखकर पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। दो दिन पूर्व इसी गांव में रिटायर्ड शिक्षक के घर भी करीब 30 लाख की चोरी हुई थी। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में पुलिस की गश्त नहीं होती। इस कारण चोरों के हौसले बढे़ हैं।
विज्ञापन


गांव निवासी किसान योगेश कुमार पुत्र हरीशंकर ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात वह पत्नी अंजू और बेटे विवेक के साथ खाना खाकर सोए थे। रात दो से तीन के बीच छत के रास्ते घुसे चोरों ने कमरे में रखे बक्सों के ताले तोड़कर दो हार, छह अंगूठी, दो जंजीर, 30 हजार रुपये, चांदी केे जेवर समेत करीब पांच लाख रुपये का माल उठा ले गए। सुबह जब घरवालोें की आंखें खुली तो बिखरा सामान देख सभी के होश उड़ गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव केे ही कुछ संदिग्ध युवकों को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है। बताते चलें कि दो दिन पहले रिटायर्ड शिक्षक राजन शुक्ला के घर पर भी चोरों ने धावा बोलकर लाखों के जेवर, नगदी पार कर दिए थे। ग्रामीण देवकी प्रसाद, जियालाल, शिवप्रसाद का कहना है कि पुलिस दिन के वक्त भी गांव में झांकने नहीं आती है, फिर रात में कौन कहें। नजदीक स्थित कंझारी चौकी में फोर्स न होने के कारण ताला ही लटका रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें