फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ नेता की हत्या में एक और गिरफ्तार

Fri, 07 Jun 2019 11:49 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी और एसपी स्वामी प्रसाद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को एसपी स्वामी प्रसाद ने बताया कि 31 मई को रामऋषि मेहरोत्रा पुत्र स्व. रामचंद्र मेहरोत्रा निवासी मिर्जामंडी कालपी के घायल होने पर परिजनों ने मनोज तिवारी पुत्र रामप्रकाश तिवारी, देवेंद्र तिवारी उर्फ गुड्डन पुत्र रामप्रकाश, वेदांश पुत्र मनोज सभी निवासी मिर्जामंडी, अंशू सोनकर, संजय यादव, हसनैन खा, मोंटी यादव सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया था।

विज्ञापन


इसके बाद बुधवार को उपचार के दौरान रामऋषि मेहरोत्रा की मौत हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। कालपी कोतवाली पुलिस टीम ने गुरुवार की शाम बारा जोड़ ओवरब्रिज चौराहे के पास से घटना में शामिल हसनैन पुत्र फैयाज खां निवासी भट्टीपुरा कालपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल सुधाकर मिश्रा, उपनिरीक्षक विजय कुमार द्विवेदी, सिपाही शैलेंद्र तिवारी, रामलखन, प्रवीण कुमार, यादवेंद्र, वीरसिंह आदि रहे।

संघ नेता के मामले में धाराओं से रोष
उरई। कालपी में संघ नेता की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। जिसे लेकर संघ नेताओं और परिजनों में रोष है। कहना है कि मामला हत्या की बजाए गैर इरादतन हत्या में दर्ज किया गया है। वहीं इस बारे में एसपी स्वामी प्रसाद का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जिस कारण विसरा सुरक्षित रखा गया है। यही वजह है कि मामला हत्या की बजाए गैर इरादतन हत्या का दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि मामले में शुक्रवार की देर शाम तक वेदांत , देवेंद्र तिवारी उर्फ गुड्डन, मनोज तिवारी समेत अब तक पांच को गिरफ्तारी हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें