फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत दो होमगार्डों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नशे में धुत होमगार्डों ने झांसी-कानपुर हाईवे पर बुधवार की देर रात हंगामा किया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। एएसपी ने इसकी रिपोर्ट होमगार्ड के कमांडेंट को दे दी है। दोनों होमगार्डों को यातायात ड्यूटी से हटा दिया गया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे स्थित गोविंदम ढाबे के पास बुधवार की देर रात होमगार्ड रामलखन और रहीश अहमद ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। वर्दी पहने हुए शराब के नशे में हंगामा कर रहे होमगार्डों की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने देखा तो वे दोनों होमगार्ड हैं तो इसकी सूचना एएसपी डा.अवधेश सिंह को दी। एएसपी ने बताया कि दोनों होमगार्ड उरई के यातायात विभाग में तैनात हैं। जो ड्यूटी समाप्त होने के बाद घर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि दोनों को यातायात ड्यूटी से निकाल दिया गया है और कार्रवाई के लिए होमगार्ड के कमांडेंट को इसकी रिपोर्ट दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें