फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जालौन। दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी जालौन पहुंचाया।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन-औरैया मार्ग पर जगनेवा पुलिया के पास बुधवार की रात आठ बजे दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार युवक जीतू दोहरे (22) पुत्र शिव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका कमल सिंह (22) पुत्र रामशंकर निवासी हीरापुर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दूसरा बाइक चालक युवक भी घायल हो गया। घायलों को राहगीरों ने सीएचसी जालौन पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि जीतू टेंट का काम करता है। पांच साल पहले शादी हुई थी। उसके दो वर्ष का एक बच्चा भी है। घर में सभी भाई बहनों बड़ा था। उसकी मौत से परिजनों व पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें