फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े तमंचे के बल पर देवर-भाभी को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। महाराजपुरा पुल के पास रविवार की दोपहर बाइक सवार लुटेरों ने तमंचे के बल पर बाइक सवार देवर भाभी को लूट लिया। महिला के मुताबिक बदमाश जेवर व नगदी सहित दो लाख का माल लूट ले गए। लूट के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए मध्यप्रदेश की ओर भाग गए। महिला ने माधौगढ़ थाने में घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर महिला के बताए हुलिया के आधार पर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के इंदिरानगर कचहरी भिंड निवासी सर्वेंद्र की पत्नी मानकुंवर रविवार की दोपहर 12 बजे बाइक से देवर संजय के साथ माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जमरेही अव्वल निवासी भगवानदास के पुत्र विपिन की लगुन में शामिल होने जा रही थी। माधौगढ़ थाना क्षेत्र के महाराजपुरा पुल के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक रोक लिया।

इसके बाद तमंचे के बल पर चार सोने की चूड़ी, मंगलसूत्र, हार, दो अंगूठी व बैग में रखे पांच हजार रुपये, एटीएम, मोबाइल, सहित लगभग दो लाख का माल लूट लिया। इसके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए बाइक की चाबी निकालकर भाग गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को आप बीती बताई और तहरीर दी। इस पर कोतवाल रामसहाय मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

मिहौना से ही पीछे लगे थे बदमाश!
पीड़ित महिला मानकुंवर ने पुलिस को बताया कि उसने बाइक रुकवाकर मिहौना मोड़ पर पानी पिया था। शायद बदमाश वहीं से पीछे लग गए थे। बाइक सवार तीनों बदमाशों की उम्र पच्चीस से तीस वर्ष के बीच थी। तीनों बदमाश हाथ में तमंचा लिए थे। वहीं, महिला के देवर संजय ने बताया के लूटते समय बदमाश आपस में कह रहे थे कि बास का फोन आ रहा है। रोड पर पुलिस का कोई खतरा नहीं है। जाते समय बदमाशों ने धमकी दी थी कि पुलिस को मत बताना और न ही तहरीर देना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें