फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगने वाले पकड़े्ऑऑऑ

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगने वाले गिरोह के दो सदस्यों को ग्रामीणों ने पकड़कर थाना पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दोनों के पास से शिक्षा समेत कई विभागों की मोहरें और कई नियुक्ति पत्र बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को दो लोग शिक्षा विभाग में लिपिक के पद पर सरकारी नौकरी देने के लिए अलमारी डेरा निवासी सुंदर लाल से 10 हजार रुपये नकद ले गए थे। इसके बाद दोनों ने शनिवार को बालिका इंटर कालेज कहटा जालौन के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र दिया। इसमें 27 जनवरी तक नियुक्ति करने के लिए आदेशित किया गया था। संदेह होने पर ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनके पास से सचिव शिक्षा विभाग की मोहर व अन्य फर्जी दस्तावेज भी मिले हैं। प्रभारी निरीक्षक एनपी गौतम का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। ठगी का शिकार युवक की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें