फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे समेत पुलिस के हत्थे चढ़े दो टप्पेबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रामपुरा थाना पुलिस ने अंतर्जनपदीय दो टप्पेबाजों को तमंचा, कारतूस और रुपयों के साथ पकड़ा हैं। यह खुुलासा एसपी ने किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि रामपुरा थानाध्यक्ष जेपी पाल, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, सिपाही रोहित, विष्णु और रोहिताश कुमार के साथ मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के धर्मपुरा मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वहां से जा रहे विजय दोहरे, अरविंद दोहरे निवासी गहेसर थाना दिबियापुर जिला औरैया को पकड़ लिया। तलाशी में इनके पास से 315 बोर दो तमंचा, चार कारतूस और 5500 रुपये बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में टप्पेबाजों ने बताया कि कई जिलों में चोरी, लूट व टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। 22 अगस्त को जालौन कोतवाली क्षेत्र में महिला से टप्पेबाजी कर झूमकी, मंगलसूत्र उतरवा लिए थे। वहीं चार सितंबर को कोंच कस्बा में बाबू पैलेस के पास महिला से टप्पेबाजी कर मंगलसूत्र, टाप्स व थैला लेकर भाग गए थे और उन्होंने जेवर बेच दिए थे। एसपी ने बताया कि पकड़े गए अरविंद पर औरैया जिले के दिबियापुर में दो व बिधूना में एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन

चोरी के जेवर संग पकड़ा चोर
उरई। कोंच कोतवाली पुलिस ने चोर को पकड़कर उसके पास से चोरी के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं। एसपी रवि कुमार ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में चोरी का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि कोंच कोतवाली क्षेत्र के घुसिया में पांच सितंबर की रात मंगल सिंह के यहां चोरी हुई थी, जिसका मामला कोतवाली में दर्ज था। सीओ राहुल पांडेय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने चोर विष्णु निवासी घुसिया को पकड़कर उसके पास से चोरी के जेवर में एक मंगलसूत्र, लाकेट, तीन जोड़ी तोड़िया, सोने की कील, चांदी की चूड़ी, अंगूठी और तीन हजार रुपये बरामद किए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें