फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से जेवर व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार। कुठौंद थाना क्षेेत्र के कैंथवा गांव में चोरों ने बुधवार की रात तीन घरों को निशाना बनाया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंचे हदरुख चौकी इंचार्ज ओमकार तिवारी ने जांच पड़ताल की। पीड़ितों ने थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

कैंथवा गांव निवासी शैलेंद्र सिंह, पंकज दुबे व रमेश कुशवाहा के घरों को चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की। इसमें पंकज दुबे के घर से चोर जेवर व गृहस्थी का सामान सहित लगभग 60 हजार का माल ले उड़े। इसके बाद चोरों ने रमेश कुशवाहा के घर से गृहस्थी का सामान व लगभग पांच हजार रुपये पार कर दिए। वहीं चोरों ने शैलेंद्र सिंह के घर में घुसकर ताला तोड़ने का प्रयास किया। तभी घर के लोग जाग गए। शोर शराबा सुनकर चोर घटना को अंजाम नहीं दे सके। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं गांव में एक साथ तीन घरों में हुई चोरी से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें