फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता छात्रा का शव कुए में पड़ा मिला

विज्ञापन
मृतका प्रियंका पाल की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
विज्ञापन
एट। 11 दिन पहले घर से लापता हुई हाईस्कूल की छात्रा का शव मंगलवार को घर के पास स्थित मंदिर परिसर में बने कुएं में पड़ा मिला। कुएं से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों छात्रा की हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एट थानाक्षेत्र के अकोढ़ी बैरागढ़ निवासी रामकुमार पाल की बेटी प्रियंका (18) क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ती थी। वह 19 मार्च से घर से गायब थी। परिजनों ने एट थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
मंगलवार की शाम गांव में बने महावीर मंदिर परिसर के कुएं से दुर्गंध उठने पर ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। परिजनों ने शव की पहचान प्रियंका के रुप में की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि प्रियंका घर में सबसे बड़ी थी। उसकी दो छोटी बहनें जूली, रुबी व एक भाई हर्षित है। उसकी मौत से मां ऊषा समेत अन्य परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद भी पुलिस ने प्रियंका की तलाश नहीं की। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। प्रभारी थानाध्यक्ष अभिलाख सिंह का कहना है कि शव पानी में पड़े होने से फूल गया है। इससे अभी चोट व घाव के निशान भी समझ में नहीं आ रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह पता चलेगी।

जांच पड़ताल करती हुई पुलिस- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें