-झांसी कानपुर हाइवे में खड़े वाहन।
- फोटो : ORAI
आटा। झांसी कानपुर हाईवे पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते जाम लग गया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। जाम की वजह से वाहन चालक व यात्री परेशान रहे। सूचना पर पुलिस ने वाहनों को निकलवाना शुरू किया। जाम खुलने पर वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
झांसी कानपुर हाईवे स्थित भभुआ मजार के पास सड़क पर मरम्मत कार्य होने की वजह से आने जाने वाले वाहनों को एक साइड से निकालने की व्यवस्था की गई थी। वाहन चालकों की जल्दबाजी के चलते सोमवार की दोपहर हाईवे पर जाम लग गया। और देखते ही देखते दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। जाम मे ट्रक, बस एंबुलेंस व चार पहिया वाहन फंसे रहे। जिससे वाहन चालक व उसमें सवार लोग खासे परेशान रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम में फंसे वाहनों को निकलवाना शुरू किया। एनएचआई के परियोजना निदेशक डीएन तिवारी ने बताया कि हाईवे पर मरम्मत कार्य चल रहा है जो दो दिन तक चलेगा। दिन में काम होगा इससे जाम की समस्या दो दिन तक बनी रहेगी।