फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल टिकट की कालाबाजारी में कैफे संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। ई-टिकट की कालाबाजारी करने पर कैफे संचालक को आरपीएफ ने पकड़ लिया। आरपीएफ ने उसके खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज कर लिया। आरोपी के पास 22 टिकट व प्रिंटर व लैपटॉप भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर एमके गुप्ता ने बताया कि गोहन में एक कैफे पर कई दिनों से ई टिकट की कालाबाजारी के बारे में सूचना मिल रही थी। इस पर शुक्रवार को दरोगा देशराज व आरपीएफ जवानों के साथ छापेमारी कर अवैध रुप से ई टिकट का कारोबार करने वाले सौम्या मोबाइल एवं जनसेवा केंद्र अजीतापुर थाना गोहन के संचालक धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। धर्मेंद्र गोहन थाना क्षेत्र के कुरेपुरा कनार का निवासी है। जो काफी समय से ई टिकट की कालाबाजारी कर रहा था। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि धर्मेंद्र के पास से 22 टिकट बरामद हुए है। इसमें 16 टिकट पुरानी यात्रा के है और 5 टिकट आगामी यात्रा वाले हैं।
आरोपी की कोई एजेंट आईडी नहीं थी। वह 11 अलग अलग नामों से आईडी बनाकर रेल आरक्षण टिकटों की कालाबाजारी में लिप्त था। आरोपी के खिलाफ रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उसके लैपटॉप की जांच कराई जा रही है। इससे पता लगाया जा सके कि वह कबसे कारोबार कर रहा है और कैसे इस काम को अंजाम देता था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें