फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर गुरुवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के दौरान उसके दोनों पैर धड़ से अलग हो गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के अटरिया गांव निवासी पन्नालाल का बेटा बादाम सिंह उर्फ गुड्डू (30) परिवार के साथ एक साल से उरई के राजेंद्रनगर में परिवार के साथ रह रहा था। बादाम सिंह मजदूरी कर परिवार का पेट पालता था। परिजनों के अनुसार बादाम नशे करने का आदी था। इस वजह से अक्सर उसका घर में भी विवाद होता था। गुरुवार को घर में विवाद होने के बाद वह बाहर निकला था। रात करीब साढ़े 11 बजे वह घर के पास से स्थित रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आ गया।
सूचना पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने बादाम सिंह की पहचान होने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज उरई भेजा। वहां से उसे झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। झांसी में उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। बादाम सिंह के परिवार में पत्नी वंदना और तीन बच्चें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें