उरई/माधौगढ़। बीमारी से तंग आकर इंटर की छात्रा ने घर के कमरे में देर रात फांसी लगा ली। सुबह जब परिजन उसे जगाने कमरे में पहुंचे तो उसे फांसी पर लटका देखा। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बंगरा कस्बा निवासी किसान राजा भईया की 20 वर्षीय बेटी शिवानी ने सोमवार की देर रात घर के कमरे में लगे पंखे के हुक से दुपट्टा डालकर फांसी लगा ली। परिजनों को जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। परिजनों ने बताया कि वह आठ साल से बीमार चल रही थी और ग्वालियर में इलाज चल रहा था। इस कारण वह हमेशा परेशान रहती थी। शिवानी चार बहनों में सबसे बड़ी थी। मौत से मां अंजली सहित अन्य परिजनों का हाल बेहाल है।