फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों ने महिला को अचेत कर जेवर लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार। बाजार से घर आ रही महिला को बाइक सवार दो युवकों ने बातचीत में बहलाकर नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इससे महिला अचेत हो गई। इसके बाद लुटेरों ने महिला का मंगलसूत्र, बाले व तोड़िया लेकर भाग गए। महिला के साथ मौजूद भतीजी के रोने-चीखने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पति व परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के दमरास गांव निवासी सुनीता पत्नी अरविंद मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे बाजार करके तालाब के रास्ते से अपनी पांच वर्षीय भतीजी के साथ घर आ रही थीं। तभी दो युवक बाइक से आए और महिला को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। पुलिस का कहना है कि अभी तक घटना की कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें