फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे एक युवक ने बुधवार को कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। वह कुछ देर पहले ही दौड़ लगाने के बाद लौटा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

चुर्खी थाना क्षेत्र के सिकरी रहमानपुर गांव निवासी वीर सिंह कई साल से कुठौंद कस्बे में रहते हैं। यहां भी इनका घर है। बुधवार सुबह वीर सिंह के बेटे शिवम (20) ने घर के एक कमरे में पंखे के हुक में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। परिजनों ने बताया कि शिवम सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह सुबह दौड़ लगाकर लौटा और लगभग छह बजे कमरे में फांसी लगा ली। वह दो भाइयों व एक बहन में दूसरे नंबर का था। पिता किसान हैं। परिजन उसके फांसी लगाने की कोई वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें