फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीसीए ने बढ़ाई रजिस्ट्रेशन अंतिम तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिला क्रिकेट एसोसिएशन जालौन जोन के सचिव विकास कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-14,16, 19 व 23 आयु वर्ग व सीनियर पुरुष व महिला टीम में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाकर 20 अप्रैल की गई है। जिन खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया हैं वे डीसीए से रजिस्टर्ड एकेडमी से संपर्क कर फार्म प्राप्त कर सकते हैं। जिसमें जालौन में अशोक साहू, कालपी में कमल सैनी, उरई में सिरोठिया क्रिकेट एकेडमी झांसी रोड पर अंशु से, उत्तम कुमार, कोंच में प्रशांत श्रीवास्तव और औरैया में पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, इटावा में पूर्व रणजी खिलाड़ी बृजेंद्र सिंह से फार्म ले सकते हैं। (संवाद)
विज्ञापन

--------------
कौन बनेगा नन्हा कलाम परीक्षा 21 को
उरई। डीआईओएस भगवत पटेल ने राजकीय, माध्यमिक एवं वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि नवाचार कौन बनेगा नन्हा कलाम पुन: प्रारंभ होगा। जिसकी जूनियर स्तर की कक्षा छह से आठ तक की परीक्षा 25 मार्च को हो चुकी है। अब माध्यमिक स्तर में जो सीनियर वर्ग की परीक्षा और शेष जूनियर वर्ग की परीक्षा 21 अप्रैल को है। उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देशित किया जाता है कि वह अपने-अपने विद्यालय के जूनियर वर्ग तथा सीनियर वर्ग कक्षा नौ व 10 के सभी बच्चों को अपने स्तर से सूचित कर दें। उक्त परीक्षा में शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए परीक्षा संपन्न कराएं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें