फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में अधिक से अधिक मामले निपटाएं जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 11 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सोमवार को लोक अदालत के नोडल अधिकारी व अपर जिला जज प्रथम सुरेश चंद्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जिला प्रशासन, विद्युत, दूरभाष, परिवहन विभाग आदि विभागों के नोडल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही ज्यादा से ज्यादा मामले निस्तारित करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट वीरेंद्र मौर्य से कहा कि वह विभिन्न उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालयों में लंबित वादों को चिन्ह्ति कराकर अतिशीघ्र इनकी सूची विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध कराएं और अपने विभाग से संबंधित मामलों में तत्परता से पैरवी कराना सुनिश्चित करें।
विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेनू यादव ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता खंड प्रथम अशोक कुमार व खंड द्वितीय हर्षित वर्मा से कहा गया कि विद्युत चोरी के ऐसे मामलों को चिन्ह्ति कराकर न्यायालय में समक्ष पैरवी कराएं, जिनमें उपभोक्ता द्वारा शमन शुल्क व दंडराशि जमा कर दी गई है। उन्होंने एआरटीओ सौरभ कुमार, अवर लेखाधिकारी दूरसंचार जितेंद्र कुमार आर्य और एडीआईओ पंकज कुमार से ऐसे मामलों को चिन्ह्ति करने व आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने को कहा जो लोक अदालत में निस्तारित कराए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें