फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी में वृद्धि नहीं, हड़ताल खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। नवीन गल्ला मंडी में पल्लेदारों की पिछले एक सप्ताह से चल रही हड़ताल सोमवार को व्यापारियों व पल्लेदार यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक के बाद समाप्त हो गई। गल्ला मंडी में खरीद बिक्री का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन

नवीन गल्ला मंडी में कार्यरत पल्लेदारों ने पल्लेदारी बढ़ाने को लेकर 15 मार्च से हड़ताल शुरू की थी। इससे एक सप्ताह से गल्ला मंडी का कार्य बंद था। सोमवार को गल्ला व्यापार समिति के अध्यक्ष योगेशचंद्र अग्रवाल व पल्लेदार यूनियन के अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा समेत दोनों पक्षों के लोगों की बैठक हुई। जिसमें तय किया गया फिलहाल मजदूरी में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी। लेकिन अगले वर्ष पल्लेदारों के हितों को ध्यान में रखते हुए पल्लेदारी में वृद्धि की जाएगी। दोनों पक्षों में बनी सहमति के बाद पल्लेदारों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है।
हड़ताल समाप्ति की घोषणा के बाद गल्ला व्यापार कल्याण समिति के अध्यक्ष योगेशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि पल्लेदारों की हड़ताल के चलते गल्ला मंडी में व्यापारी किसानों के माल की खरीद फ रोख्त नहीं कर पा रहे थे। अब पल्लेदारों की हड़ताल समाप्त होने के बाद मंगलवार से गल्ला मंडी खुल जाएगी और सामान्य दिनों की भांति काम होगा। इस मौके पर व्यापारी उपाध्यक्ष महेंद्र राठौर, महामंत्री गोविंद सिंह तोमर, कोषाध्यक्ष संतोष नावर, मनोज शिवहरे, गुड्डू दिवौलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें