कोंच। टी-20 विश्वकप में भारत की रोमांचक जीत ने करोड़ों देशवासियों को जश्न मनाने का मौका दिया। शनिवार की रात साढ़े ग्यारह बजे जैसे ही भारतीय टीम ने विश्व कप ट्रॉफी पर कब्जा किया, लोग सड़कों पर निकल आए और आसमान आतिशबाजी से भर गया। लोगों ने घंटों गोले दागे और खुशियां मनाईं।
भारत ने 17 साल बाद टी-20 विश्व कप जीता है। जबकि 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है। जैसे ही आखिरी गेंद फेंकी गई और भारत की ऐतिहासिक जीत पक्की हुई बैसे ही कस्बे में हलचल मच गई, लोग घरों के बाहर आ गए और जमकर आतिशबाजी की। नईबस्ती तिराहे पर रिंकू अग्रवाल, अंशू गुप्ता, प्रदीप, नितेश आदि ने गोले दागकर खुशी का इजहार किया। तिलकनगर और जवाहरनगर में उज्ज्वल तिवारी, आशीष कुशवाहा, रजत अग्रवाल, विकल कुशवाहा, पवन अग्रवाल, अंशुल कुशवाहा, डब्बू, श्रीम दीक्षित, रामलाल कुशवाहा, अनमोल दीक्षित, उज्ज्वल दीक्षित, हिमांशु राठौर दाऊ आदि ने भी जमकर आतिशबाजी की।
अचानक हुई आतिशबाजी से चौंक गए लोग
कोंच। शनिवार की आधी रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे अचानक से इंडिया की जीत पर क्रिकेट प्रेमी उत्साह में गोले आदि दागने लगे। आधी रात को ही दीवाली के त्योहार जैसी आतिशबाजी शुरू हो गई तो कई लोग आतिशबाजी की आवाजें सुनकर चौंक गए और अपने घरों से बाहर आ गए। बाहर आकर उन्हें जानकारी हुई कि टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा है। इसलिए लोग जश्न मना रहे हैं।