फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में जुएं के फड़ पर छापा, 14 जुआरी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात गढ़गुवा गांव के पास सुनसान जगह में जुआ खेल रहे 14 जुआरियों को पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। मौके से लगभग 1.25 लाख रुपये, बाइकें और मोबाइल बरामद हुआ हैं।
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी योगेश पाठक व कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जंगल में छापा मारा। जुआ खेल रहे मानवेंद्र यादव निवासी कोंच, लोकेंद्र सिंह उरकरा कला, भानुप्रताप सिंह नसीरपुर, मननारायण सिंह नसीरपुर, प्रतिपाल सिंह नूरपुर, मनीष वर्मा बघौरा उरई, आकाश दिवाकर महेरा भोगनीपुर कानपुर देहात, अजय कुमार शाजापुर, स्वरूप सिंह गढग़ुवा, अमित कुमार महेवा, संजय उरकराकला, हरिश्चंद्र शाजापुर, संजय कुमार पटेल नगर उरई, रविकांत यादव निपनिया, प्रेमपाल सिंह अनुवा राजपुर कानपुर देहात को गिरफ्तार कर लिया। मौके से लाख 20 हजार रुपये,17 मोबाइल सेट, 6 बाइकें व ताश की गड्डी बरामद की।
कोतवाली इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 जी के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज करके चालान कर दिया गया है।
150 बकायेदारों के कनेक्शन काटे
कालपी। बिजली विभाग की टीमों ने नगर के कई मोहल्लों में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने 150 से अधिक बकायेदारों के कनेक्शन काटे और 10 लाख राजस्व वसूला। कालपी के एसडीओ आदर्श राज, अवर अभियंता राजेश शाक्य, महेवा के अवर अभियंता रमाकांत, दिलीप कुमार आदि की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। सोमवार को हैदरीपुरा, भट्टीपुरा, दमदमा, इंदिरानगर, रामचबूतरा व महेबा आदि जगहों में टीम ने कार्रवाई की। टीम ने ओटीएस योजना के बारे में जानकारियां देते हुए लोगों को जागरूक किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें