फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन छोड़कर दुकान खोलेंगे व्यापारी, सोशल डिस्टेसिंग का करना होगा पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा/माधौगढ़। रामपुरा नगर पंचायत कार्यालय में व्यापारियों के साथ हुई प्रशासन की बैठक में निर्णय लिया गया कि लॉकडाउन तक एक दिन छोड़कर दुकानें खोली जाएंगी। गुरुवार, शनिवार और सोमवार को बाएं तरफ के व्यापारी और शुक्रवार, रविवार, मंगलवार को दाहिनी तरफ के व्यापारी दुकानें खोल सकेंगे। बुधवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम सालिकराम ने यह भी स्पष्ट किया सोमवार व शुक्रवार को लगने वाला साप्ताहिक बाजार अगले आदेश तक स्थगित रहेगा। ईओ राजीव गुप्ता ने बताया कि दुकानें खोलने का समय सुबह दस से शाम पांच बजे तक रहेगा। चेतावनी दी कि आदेश का उल्लंघन करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि सभी दुकानदार मास्क लगाएंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे। बैठक में चेयरमैन शैलेंद्र सिंह, अमित, अरुण गुप्ता, बोबी सोनी, दीपू दुबे, अनूप पुरवार आदि रहे।
संवाद न्यूज एजेंसी माधौगढ़ के अनुसार, नगर पंचायत कार्यालय में हुई बैठक में एसडीएम सालिकराम ने कहा कि बाजार को दो हिस्सों में खोला जाए। बीआरसी से तहसील मोड़, मुनेश कनकने, प्रवीण गुप्ता, पप्पू विलैयाए और सुनार वाली गली, दिनेश सोनी वाली साइड रविवार, मंगलवार, शुक्रवार को दुकानें खोली जाएगी। इसी प्रकार दूसरी साइड की दुकानें सोमवार, बुधवार, शनिवार को खोली जाएंगी। गुरुवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। सब्जी थोक व्यापारी सुबह चार बजे से नौ बजे तक दुकान खोलेंगे। बाल कटिंग की दुकानें भी खुलेंगी। इस दौरान अरविंद सिंह, गुड्डू भदौरिया, पुरुषोत्तम तिवारी, राजकिशोर गुप्ता, ईओ राजीव कुमार, राजू, मोहित, लक्ष्मीकांत सोनी, अजीत, रामकुमार, प्रवीण, शिवकुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें