उरई। स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर बुधवार सुबह एक अधेड़ का क्षत-विक्षत शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला इंद्रानगर निवासी दिलीप (46) पुत्र मोतीलाल श्रीवास्तव बुधवार को तड़के सुबह घर से टहलने निकला था। होम सिग्नल के पास ट्रैक पर करते समय किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मंडी चौकी प्रभारी साबिर अली मौके पर पहुंचे। परिजनों को सूचना के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।