धर्मगुरुओं के साथ बैठक करतीं डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी रवि कुमार।
- फोटो : ORAI
उरई। डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी रवि कुमार ने आगामी त्योहार के मद्देनजर एवं सुरक्षा की दृष्टिगत कलक्ट्रेट सभागार में धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। इसमें अधिकारियों ने त्योहार पर माहौल बिगाडने वालों पर कार्रवाई की बात कही।
डीएम कहा कि त्योहार हम सभी के जीवन को हर्षोल्लास से भर देते हैं। सभी जनपद वासी आपसी भाईचारे व एकता का परिचय देते हुए प्रेमपूर्वक त्योहारों को मनाएं। एसपी ने कहा कि व्यापार संगठनों व धर्मगुरुओं से विभिन्न स्थानों पर वार्ता की जा रही है। ताकि त्योहार को शांतिपूर्ण मनाया जा सके। उन्होंने सभी धर्मगुरुओं को कहा कि अपने अपने स्तर से आम जनता संदेश जरूर पहुंचाएं। किसी भी प्रकार की परेशानी आती है तो तत्काल मुझे या डीएम को फोन कर अवगत करा सकते हैं। ताकि समय रहते ही समस्या का निदान हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी अराजक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जाएगी तो उसे पकड़कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।