फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ कागज उद्योग इकाइयों का आगरा के उद्यमियों ने जाना हाल

विज्ञापन
आगरा से पहुंचे उद्यमियों ने हाथ कागज उद्योग की जानकारी ली। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी। आगरा ट्रेडर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी राजेश श्राफ व उनकी टीम ने औद्योगिक क्षेत्र की हाथ कागज उद्योग की इकाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान आगरा की व्यापारिक टीम ने जूते के इनसोल (तली) बनाने में प्रयोग होने वाले हैंड मेड पेपर के निर्माण के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

आगरा ट्रेडर्स एसोसिएशन की टीम ने बुधवार को कालपी की औद्योगिक इकाइयों में पहुंच कर बीटर, सरैन्डर मोल्ड कटिंग, गिलेज आदि मशीनों के बारे में जानकारी ली। इसी दौरान उन्होंने हाथ कागज उद्यमियों की मौजूदगी में कागज निर्माण की विधि देखने के बाद सुझाव भी दिए। फैक्ट्री एरिया में उत्तर प्रदेश हाथ कागज निर्माता समिति के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी, पूर्व अध्यक्ष नवीन गुप्ता, कागज उद्यमियों की मौजूदगी में आगरा ट्रेडर्स एसोसिएशन के साथ बैठक की। हाथ कागज उद्यमियों ने बताया कि हस्त निर्मित कागज टिकाऊ एवं गुणवत्ता में बेहतर है। जूतों के इनसोल में प्रयोग के लिए कालपी का हस्त निर्मित कागज बेहतर साबित होता है। राजेश श्राफ ने अवगत कराया कि वह भविष्य में बाजार की संभावनाओं को तलाशे जाने हेतु कालपी की औद्योगिक इकाइयों का हाल देखा है। उद्यमियों ने उम्मीद जताई कि निकट भविष्य में इसके उत्साह जनक परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें