जालौन। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक ठेके के ताला तोड़कर चोर देसी शराब की 20 पेटियां पार कर ले गए। ठेके के पास रहने वाले एक शख्स की सूचना पर थाना पुलिस व ठेका संचालक मौके पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद ठेके के सेल्समैन को हिरासत में पूछताछ शुरू कर दी है।
क्षेत्र के सहाव स्थित बस स्टैंड के पास राजकुमार का देशी शराब का ठेका है। राजकुमार ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात सेल्समैन कप्तान सिंह ठेका बंद करके घर चला गया था। देर रात चोरों ने ठेके का ताला तोड़कर 20 पेटी शराब पार कर दी। ठेके के पास रहने छोटे सिंह कुशवाह ने भीम नगर निवासी सेल्समैन कप्तान सिंह को घटना की सूचना दी। सेल्समैन ने पुलिस और ठेका संचालक को पूरा वाकया बताया। थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कप्तान सिंह व राजकुमार से पूछताछ की। इधर, छोटे सिंह ने बताया कि रात में कार से चार-पांच लोग आए और शराब की पेटियां कार में रखकर ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि ठेके का लाइसेंस सिरसादोगढ़ी निवासी रामकुमार की पत्नी रानी के नाम है।