फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहकलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। शहर कोतवाली क्षेत्र के वीरापुरा में पिता से लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद एक पुरोहित ने घर में ही फांसी लगा ली। जब तक उसे फंदे से नीचे उतारा गया, सांसे थम चुकी थीं।
विज्ञापन

वीरपुरा निवासी राजेंद्र तिवारी का बेटा आशीष (24) सोमवार की शाम घर पर अकेला था। परिवार के लोग पास में ही एक कथा कार्यक्रम में शरीक होने के लिए गए थे। उसी दौरान आशीष ने कमरा बंद करके छत पर लगे हुक के सहारे साड़ी से फांसी लगा ली। जब परिजन लौटकर आए, तो उसे फांसी पर लटका देख कोहराम मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। उन लोगों ने परिजनों के साथ मिलकर आशीष को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशीष तीन बहनों गुडिय़ा, क्षमा, रमा के बीच एकलौता और छोटा भाई था। दो बहनों की शादी हो चुकी है। एक छोटी बहन व आशीष की अभी शादी नहीं हुई थी। आशीष घर पर रहकर पुरोहित व खेती का काम करता था। पुलिस का कहना है कि आशीष की पिता से पैसे के लेनदेन को लेकर कुछ कहासुनी हुई थी। यह बात आसपास के लोगों से जानकारी करने पर सामने आई है। बाकी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें