फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर कालपी में जाम के झाम से जूझे राहगीर

विज्ञापन
कालपी में जाम में फंसे वाहन - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी। हाईवे पर पुराने यमुना पुल की मरम्मत कार्य के चलते उरई से कानपुर जाने वाली साइड पर शाम चार बजे से जाम की स्थिति बनी हुई है। दूसरी साइड से ही दोनों ओर के वाहन निकाले जा रहे हैं। जिसके चलते जाम लग रहा है। रात आठ बजे तक जाम कालपी से उसरगांव तक लगभग दस किमी लंबा लग गया है। उधर, रात गग बजे तक यमुना पुल पर जाम लगा रहा। इस दौरान दो एंबुलेंस भी फंसी रही।
विज्ञापन

बताते चलें पिछले सप्ताह से पुराने पुल पर मरम्मत कार्य के चलते अक्सर हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रहती है। शनिवार देर शाम एक बार फिर लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ा। ऐसे में वाहन रेंग-रेंग कर पुल से निकलते हैं। जिससे हाईवे पर बढ़ते ट्रैफिक के चलते जाम के हालात बन गए है। जाम लगभग दस किमी लंबा लग गया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि नया पुल कुछ सकरा भी है। एक-एक करके वाहनों को निकलवाया जा रहा है। हाईवे के जनसंपर्क अधिकारी डीएन तिवारी ने बताया कि पुल मरम्मत कार्य अंतिम चरण में है। जल्द ही समस्या से निजात मिलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें