उरई। जिला पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 25 सीटों वाली जिला पंचायत के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। वहीं सपा भी लगभग सभी के नाम खोल चुकी हैं। गुरुवार को सपा ने दो और नामों पर मुहर लगाई। जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव के मुताबिक, जैसारीकलां से अर्चना देवी और चतेला से योगेंद्र सिंह को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। इसी क्रम में अब बसपा ने भी पत्ते खोलते हुए 25 में से 16 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।
बसपा जिलाध्यक्ष संजय गौतम ने प्रत्याशियों की सूची में जारी की है। इसके अनुसार, अकबरपुर इटौरा से अतर सिंह पाल, परासन से रमन प्रसाद निषाद, ऐर से कैलाश राजपूत, डकोर से मीरा पाल, शहजादपुरा से इंद्रप्रकाश कुशवाहा, जैसारी कलां से राघवेंद्र सिंह टिमरों, दिरावटी से मीनाक्षी पटेल, खकसीस से उमाकांती, रेंढ़र से सावित्री देवी, हरौली से प्रयागनारायण दोहरे, जगम्मनपुर से ज्योति देवी, बावली से यार मोहम्मद, सिरसाकलार से नारायण हरि अवस्थी, महेबा से मातावती एवं चुर्खी से सुनीता को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इनमें से कुछ प्रत्याशियों को लेकर पार्टी जनों में नाराजगी देखी जा रही है। पार्टी जिलाध्यक्ष का कहना है कि शेष नौ प्रत्याशी भी जल्द घोषित किए जाएंगे।