फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा से लगे जिलों के साथ मिलकर चलेगा अभियान

विज्ञापन
कोरोना जागरूकता रैली निकालते व्यापारी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। रामपुरा में गुरुवार को एडीएम प्रमिल कुमार और एएसपी राकेश सिंह की अगुवाई मे ंऔरय्या, इटावा के पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें सीमाओं पर चेकिंग लगाकर अवैध शराब की धरपकड़ किए जाने की रणनीति बनाई गई। जिला आबकारी अधिकारी केपी यादव ने बताया कि जिले की सीमाओं से लगे जिलों के अधिकारियों के साथ मिलकर अवैध शराब माफिया के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। वहीं पुलिस ने पूरे दिन अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब और उसके विक्रेताओं की धरपकड़ की।
विज्ञापन

एट थाना पुलिस ने हरदोई गूजर से शालिकराम व नंदूपाल को पकड़कर 20- 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। शहर कोतवाली पुलिस ने सुरेश निवासी इंद्रानगर से 20 क्वार्टर देसी शराब बरामद की। जालौन पुलिस ने महेंद्र निवासी पर्वतपुरा के पास से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की। रेंढ़र पुलिस ने हरीओम निवासी रोरा के पास से 60 लीटर व अमर सिंह को पकड़ कर 60 लीटर कच्ची शराब पकड़ी। माधौगढ़ पुलिस ने कस्बा निवासी कुलदीप वर्मा के पास से 50 क्वार्टर देसी शराब पकड़ी। कुठौंद पुलिस ने धर्मेंद्र कुमार, अमर सिंह वीर सिंह अमर सिंह को पकड़ कर 20- 20 लीटर कच्ची शराब पकड़ी।
डकोर पुलिस ने रामहेतु निवासी व दो अन्य लोगों को पकड़कर 295 लीटर कच्ची शराब बरामद की। सिरसाकलार पुलिस ने गुरुदयाल पुष्पेंद्र निवासी कबूतरा डेरा को पकड़कर 60 लीटर कच्ची शराब बरामद की। शहर कोतवाली पुलिस ने अनूप कुमार 20 क्वार्टर देसी, विजय 20 लीटर, कमलेश 10 लीटर, अरविंद, 10 लीटर, ललित कुमार 20 लीटर, हनुमंत 20 लीटर, अवधेश 150 लीटर, जितेंद्र को 16 क्वार्टर देसी शराब संग पकड़ा। कालपी पुलिस ने चिंताई को 200 लीटर व हेमा को 100 लीटर शराब संग पकड़ लिया। रामपुरा पुलिस ने जितेंद्र को 50 लीटर और पप्पू रजक को 45 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें