फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय के निरस्त कार्ड पात्रता के अनुसार लाभार्थी को दिए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। डीएम प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में सतर्कता समिति की बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यों के संबंध में समिति को बताया गया।
विज्ञापन

अंत्योदय कार्डधारकों का सत्यापन के बाद अपात्रता की स्थिति में राशनकार्ड निरस्त करते हुए प्राथमिकता के आधार पर दिव्यांग, एकल महिला, दिव्यांग दंपती का अंत्योदय राशनकार्ड जारी करते हुए अंत्योदय राशनकार्ड में सम्मिलित सदस्यों के शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड जारी किए जा रहे हैं। डीएम ने कहा कि यदि कार्डधारक योजना का पात्र नहीं है तो वह अपना राशनकार्ड तत्काल निरस्त करा ले। यदि जांच के दौरान कोई कार्डधारक अपात्र पाया जाता है तो उसका राशनकार्ड निरस्त करते हुए शासनादेश के अनुसार वसूली की जाएगी। बैठक में सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा, जिला समाज अधिकारी लालजी यादव, बीएसए प्रेमचंद्र यादव, जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें