फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कोंच-महेशपुरा रोड पर बुधवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। हादसे के बाद घायल युवक सड़क पर पड़ा तड़पता रहा। राहगीरों ने सीएचसी कोंच भिजवाया। गंभीर हालत पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


आलमपुर क्षेत्र के ररुआ नंबर-2 निवासी परमाल कौरव (42) को किसी काम से कोंच आ रहे थे। इसी दौरान ग्राम पचीपुरी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परमाल काफी देर तक घायल अवस्था में सड़क पर पड़े रहे। बाद में वहां से गुजर रहे राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें सीएचसी कोंच पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें