फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्जनपदीय गिरोह के तीन असलहा तस्कर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रामपुरा थाना पुलिस ने अवैध असलहों की तस्करी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया हैं। उनके पास से तमंचे, कारतूस, नकदी व बाइक बरामद की। एएसपी असीम चौधरी ने पुलिस लाइन में खुलासा किया।
विज्ञापन

एसपी ने असलहा तस्करों का खुलासा करते हुए बताया कि रामपुरा थाना पुलिस टीम ने 18 मई की रात जूही पुल के पास से बाइक पर जा रहे रिजवान अंसारी, गुलशाद निवासी मोहल्ला रुकनपुर पजाया थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद और अवनीश कुमार उर्फ पहलवान निवासी पचपेड़ा थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजबाद को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से नौ देशी तमंचे, चार कारतूस, 2600 रुपये और बाइक बरामद हुई। बरामद बाइक रिजवान के भाई के नाम पर दर्ज है। रिजवान पर शिकोहाबाद में जानलेवा हमले का मामला भी दर्ज है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने बताया कि वह आसपास के जनपदों में अवैध असलहों की बिक्री करते थे। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार, उपनिरीक्षक अतुल कुमार, सुशील पारासर सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें