विधायक मूलचंद्र निरंजन को सम्मानित करते भाविप के पदाधिकारी
- फोटो : ORAI
कोंच। भारत विकास परिषद की नवीन कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह रविवार की देर शाम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि परिषद सामाजिक सरोकारों को लेकर लोगों की सेवा करने के लिए भी जाना जाता है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव रेजा, सचिव शैलेंद्र सर्राफ एवं कोषाध्यक्ष अनुज पाटकार सहित कार्यकारणी के अन्य पदाधिकारियों को अधिष्ठापन अधिकारी अजय मेहतेले ने दायित्व ग्रहण कराया।
इस मौके पर ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की जिला संचालिका दीदी मीना, अजय इटौरिया, जीवनराम गुप्ता, डॉ मृदुल दांतरे, प्रोफेसर वीरेंद्रसिंह, विजय रावत, केके मिश्रा, गज राज सिंह, श्रीकांत गुप्ता, कृष्णा झा, रजनी डेंगरे, कल्पना गुप्ता, डॉ पीडी चंदेरिया आदि रहे। इस दौरान पदाधिकारियों ने विधायक को सम्मानित भी किया।