फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन बीएड की प्रवेश परीक्षा आज, मोबाइल प्रतिबंधित

विज्ञापन
बीएड प्रवेश परीक्षा संबंधी बैठक में मौजूद प्राध्यापक। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा बुधवार को होगी। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। कोई भी परीक्षार्थी, शिक्षक या कर्मचारी मोबाइल लेकर नहीं जाएगा। किसी भी तरह की डिवाइस भी केंद्र पर नहीं रहेगी। यही नहीं परीक्षा केंद्रों के आसपास की फोटोकॉपी और इंटरनेट से जुड़ी दुकानें भी बंद रहेगी। यह निर्देश मंगलवार को सभी 11 परीक्षा केंद्रों पर हुई बैठकों में लिया गया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एवं डीवी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. राजेश पालीवाल ने बताया कि परीक्षा 11 केंद्रों पर होगी। इसमें दो पालियों में 5017 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इसके लिए 500 से 600 शिक्षक, कर्मचारी और प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षार्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति ली जाएगी। प्रशासन की मंशा है कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता से संपन्न हो। डीवी कालेज में प्राचार्य डॉ. राजेश चंद्र पांडेय, डॉ. रामकिशोर गुप्ता, डॉ. विजय कुमार यादव, डॉ. हरिश्चंद्र तिवारी, डॉ. सचेंद्र कुमार ने प्रशिक्षण दिया।
-------------------
तीन जोन, छह सेक्टर में बांटे गए परीक्षा केंद्र
11 केंद्रों को तीन जोन व 6 सेक्टर में बांटा गया है। इसके लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा 22 पर्यवेक्षक की तैनाती भी कर दी गई है। परीक्षा केंद्र में छात्रों को फोटोयुक्त प्रवेशपत्र दो प्रतियों में तथा एक फोटोयुक्त आईडी प्रूफ लाना अनिवार्य होगा। बिना मास्क के किसी भी परीक्षार्थी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

------
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर काूलेज, आचार्य नरेंद्र देव इंटर काूलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर काूलेज, गांधी इंटर कॉलेज, दयानंद वैदिक कॉलेज, गांधी महाविद्यालय, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज, जनता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें