फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जर्जर निरीक्षण भवनों का कराएं सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। विधान परिषद की आवासीय परिवाद जांच समिति की सभापति रमा निरंजन, समिति के सदस्य महाराज सिंह और जितेंद्र सिंह सेंगर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में बैठक हुई। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में जर्जर निरीक्षण भवनों को तत्काल ठीक कराकर उनका सुंदरीकरण कराए।
विज्ञापन

सदस्यों ने कहा कि निरीक्षण भवन जिस विभाग से संबंधित होता है, वही विभाग उसकी देखरेख करता है। साथ ही संक्रमण की रोकथाम के लिए दवाओं का छिड़काव भी किया जाता है। उन्होंने वन विभाग को निर्देश दिए कि निरीक्षण भवनों में पौधरोपण भी करें ताकि वह और अधिक सुंदर और सुसज्जित दिखें। कहा कि लोक निर्माण विभाग का निरीक्षण भवन अच्छा बना है।
निर्देश दिए कि पत्राचार कर निरीक्षण भवन में और कमरे बनवाएं, जिससे अतिथियों को रुकने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। साथ ही स्वीपर और रसोइया की मांग कर तैनाती कराई जाए। इस दौरान डीएम राजेश कुमार पांडेय, एसपी ईरज राजा, सीडीओ भीमजी उपाध्याय, ए़डीएम नमामि गंगे विशाल यादव, परियोजना निदेशक शिवकांत द्विवेदी, नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें