फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बीडीओ ने बैठक बुलाकर क्षेत्र के श्मशान घाट व रास्तों की मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कोंच तहसील क्षेत्र में दो दर्जन से ज्यादा गांव में श्मशान घाट और उसके रास्ते अभी भी नहीं बने हुए हैं। इसको लेकर कोंच ब्लॉक हमेशा सुर्खियों में रहता है। शनिवार ग्राम टोपुर के श्मशान घाट व उसके रास्ते को लेकर खबर अमर उजाला में छपी तो शनिवार को कोंच ब्लॉक में खलबली मच गई।
विज्ञापन

बीडीओ ने सचिवों की बैठक बुलाकर क्षेत्र भर के श्मशान घाट व उसके रास्तों की मौके पर जाकर पूरी रिपोर्ट मांगी है। सचिव ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया।
28 अगस्त को कोंच विकास खंड के टोपुर गांव में बुजुर्ग रामनारायण प्रजापति (84) का निधन हो गया था। अंत्येष्टि के लिए गांव में कोई सुरक्षित जगह नहीं होने से लोगों को दलदल भरे रास्ते से गुजरकर उबड़खाबड़ जमीन में उनका अंतिम संस्कार करना पड़ा था। ग्रामीणों ने अधिकारियों पर तमाम सवाल खड़े किए थे।
विज्ञापन

खबर के बाद शनिवार को कोंच ब्लाक के अधिकारियों व कर्मचारियों में खलबली मची रही। बीडीओ संदीप मिश्रा ने एडीओ के साथ क्षेत्र के सभी सचिवों के साथ बैठक की। इसमें क्षेत्र के सभी श्मशान घाटों व उनके रास्तों की रिपोर्ट मांगी है। बीडीओ ने श्मशान घाट के रास्तों को दुरुस्त कराने के लिए भी कहा। कहा कि जहां जहां भी श्मशान घाट या उसके रास्ते नहीं है उनका जल्द निर्माण कराया जाए।
बीडीओ ने कहा कि श्मशान घाट, शौचालय व गोशाला को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। उन्होंने बताया कि तहसील कार्यालय से भी श्मशान घाटों के जमीन के नक्शों की सूची मंगाई गई है।
इस दौरान एडीओ पंचायत नरेश दुबे, देवेंद्र निरंजन, प्रशांत श्रीवास्तव, राणा इंद्रजीत सिंह, पवन सिंह, पूनम राजपूत, शिल्पी राजपूत, आकांक्षा दीक्षित, नीता राठौर, नरेंद्र पटेल, वसीम खान, सूरजभान, अनुज गुप्ता, हर्षित गुप्ता, हेमंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें